11 अगस्त 2011 - 19:30

बहरैन के एक वरिष्ठ धार्मिक नेता ने कहा है कि देश में जारी प्रदर्शन का प्रतिफल शीघ्र ही सामने आएगा।

बहरैन के एक वरिष्ठ धार्मिक नेता ने कहा है कि देश में जारी प्रदर्शन का प्रतिफल शीघ्र ही सामने आएगा। शैख़ अब्दुल्लाह अद्दब्बाग़ ने इर्ना से बातचीत में कहा कि जनता के दृढ़ संकल्प के आगे आले ख़लीफ़ा सरकार झुकने पर विवश है और बहरैनी जनता ने यह सिद्ध कर दिया है कि कोई भी सरकार अपनी जनता की मांगों के विरुद्ध खड़ी नहीं रह सकती। उन्होंने बताया कि देश में बड़े पैमाने पर रैलियां निकाली जा रही हैं जिनमें जनता अपने अधिकारों की मांग कर रही है। ज्ञात रहे कि आज शुक्रवार को बहरैन की राजधानी मनामा और दक्षिणी नगर सितरह में प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकर्ताओं ने अले ख़लीफ़ा सरकार समाप्त किए जाने की मांग की।समाचार समाप्त.......166